देहरादून
Big Breaking: देहरादून में दर्दनाक सड़क हादसा, फ्लाईओवर से नीचे गिरा बाइक सवार, मौत…
देहरादून: राजधानी से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां बल्लूपुर फ्लाईओवर पर आज ( सोमवार) एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने जबरदस्त टक्कर मार दी। भिड़त इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार युवक फ़्लाईओवर से नीचे गिर गया। मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस कोहादसे की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह बल्लूपुर फ्लाईओवर पर एक मोटरसाइकिल पर सवार युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आकर फ्लाईओवर से नीचे गिर गया है। जिसे 108 के माध्यम से दून अस्पताल ले जाया गया है। जहां उपचार के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मृतक युवक की पहचान 31 वर्षीय राजदेव पुत्र टीकाराम निवासी तिलवाडी थाना सेलाकुई के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर परिजनों के समक्ष पंचायत नामा की कार्यवाही कर पोस्टमार्टम कराया है। वहीं अज्ञात वाहन की तलाश जारी है साथ ही हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
