देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड STF ने दो कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लिया, गंभीर है मामला…
देहरादून: उत्तराखंड एसटीएफ ने देहरादून के थाना प्रेमनगर से दो कश्मीरी छात्रों को हिरासत में लिया है। दोनों छात्रों से एसटीएफ एक गंभीर मामले में पूछताछ कर रही है। मामला कश्मीर में एक पुलिसकर्मी और सेल्समैन की हत्या से जुड़ा बताया जा रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक श्रीनगर में गैर हिंदुओं की हत्या के मामले में उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने दो कश्मीरी छात्रों को प्रेमनगर क्षेत्र से पूछताछ के लिए उठाया। हालांकि एसआइटी की पूछताछ में कोई बात सामने नहीं आ पाई। पूछताछ के बाद दोनों छात्र को छोड़ दिया गया।
गौरतलब है कि बीते रविवार व सोमवार को आतंकवादियों ने श्रीनगर में एक पुलिसकर्मी व एक सेल्समैन की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद स्थानीय स्तर के अलावा देश की सभी जांच एजेंसियों को अलर्ट किया गया है। इस मामले में एसटीएफ को भी कुछ इनपुट मिले, जिसके बाद टीम ने गुरुवार देर शाम को दो छात्रों को उठाया। एसटीएफ ने दोनों से कड़ी पूछताछ की, लेकिन अब तक कोई भी सुराग हाथ नहीं लग पाया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

