देहरादून
Big Breaking: देहरादून में पानी के विवाद में युवक की बेरहमी से हत्या, क्षेत्र में मची सनसनी…
देहरादून: राजधानी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सहसपुर थाना क्षेत्र में खेत में पानी लगाने को लेकर हुए विवाद में फावड़े से हमला कर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते दिन युवक लहूलुहान हालत में अचेत अवस्था में खेत में मिला था। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच के बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आनंद पुत्र श्री चंद निवासी कल्याणपुर थाना सहसपुर राजमिस्त्री का काम करता था। सोमवार को वह खेतों में पानी लगाने गया था। जब काफी देर तक वह नहीं लौटा तो परिजनों को उसकी चिंता हुई। इस बीच कुछ ग्रामीणों ने उसे अचेत अवस्था में खेत में लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। परिजन आनन-फानन उसे सेलाकुई स्थित अस्पताल ले गए। जहां से गंभीर अवस्था में उसे दून रेफर कर दिया गया। उपचार के द्वारा युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अपने स्तर पर जब मामले की जांच शुरू की तो पता चला कि मामला कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या का है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी गफ्फूर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मृतक के परिजनो ने मुआवजे की मांग को लेकर सहसपुर में हंगामा किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

