देहरादून
Big News: उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के खातें में आएंगे 12 हजार रुपए, जानिए सरकार की योजना…
देहरादूनः उत्तराखंड में 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। छात्र-छात्राओं को सरकार टेबलेट के लिए 12 हजार रूपए देने का प्लान कर रही है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चुनावी वर्ष होने और मामले के हाल ही में विधानसभा में उठने के बाद सरकार अब छात्र-छात्राओं को टैबलेट खरीदकर देने के बजाए सरकार इसकी धनराशि डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में देने की तैयारी कर रही है। जिसकी घोषणा जल्द ही होने की उम्मीद है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है क्योकिं आचार संहिता लगने में कम ही समय रह गया है और अभी तक टेबलेट खरीद का टेंडर भी नहीं हो पाया है। योजना को धांधली से बचाने के लिए ये फैसला लिया गया है।
गौरतलब है कि प्रदेश सरकार की ओर से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों एवं उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं को टैबलेट देने की घोषणा की गई थी। इसकी खरीद के लिए सरकार की ओर से शासन और निदेशालय स्तर पर कुछ अधिकारियों की कमेटी गठित की गई थी। निर्णय लिया गया था कि यह कमेटी माध्यमिक और उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए टैबलेट खरीदेगी। शासन और निदेशालय स्तर के अधिकारियों की इस कमेटी की ओर से टेंडर निकाले गए थे। लेकिन 300 करोड़ से भी ज्यादा की कीमत से टैबलेट खरीद में शुरू से ही बड़े घपले की आशंका जताई जा रही थी। ऐसे में अब सरकार टेबलेट खरीद के लिए छात्र-छात्राओं को 12 हजार रूपए देने की तैयारी चल रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
