देहरादून
Big News: उत्तराखंड में सैन्य धाम को लेकर सीएम धामी ने अधिकारियों को दिए ये कड़े आदेश…
देहरादून: उत्तराखंड के पांचवे धाम सैन्य धाम भव्य एवं दिव्य बनाया जायेगा। सैन्य धाम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए है। सीएम धामी ने सोमवार को सीएम आवास पर सैन्य धाम के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना बनाई जाये। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाये कि निर्माण कार्य शुरू होने में बिल्कुल भी विलम्ब न हो। इसके अलावा सीएम ने कहा कि सैन्य धाम के निर्माण के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई समय पर पूर्ण की जाये। हाल ही में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सैन्य धाम का भूमि-पूजन किया था। आपको बता दें कि सैन्य धाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है। उत्तराखंड देवभूमि के साथ ही वीर भूमि भी है। इस बैठक में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी भी मौजूद थे। बता दें कि देहरादून में बन रहे सैन्य धाम के मुख्य प्रवेश द्वार का नाम सीडीएस जनरल दिवंगत बिपिन रावत के नाम पर रखा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

