देहरादून
बड़ी खबरः देहरादून में कोरोना का कहर, डीएम ने यहां लगाया पूर्ण लॉकडाउन…
देहरादूनः उत्तराखंड में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। राजधानी देहरादून के एक मशहूर स्कूल में एक साथ सात छात्राएं कोरोना संक्रमित मिली है। जिससे स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया है तो वहीं जिला प्रशासन ने वेल्हम गर्ल्स स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। डीएम ने इस स्कूल परिसर को पूर्णतया लॉकडाउन किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वेल्हम गर्ल्स स्कूल में 7 छात्राएं संक्रमित मिली हैं। चौकाने वाली बात यह है कि इन सभी छात्राओं की कोई भी ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। जाहिर है कि यह छात्राएं बाकी बच्चों या स्टाफ के संपर्क में आने के चलते संक्रमित हुई हैं। शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि इसके बाद से ही इन सभी छात्राओं को स्कूल में ही आइसोलेट किया गया है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्कूल को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। वहीं जिलाधिकारी देहरादून आर राजेश कुमार की तरफ से जारी किए गए आदेश के अनुसार 4 मई यानी आज से इस स्कूल परिसर को पूर्णतया लॉकडाउन किया गया है। इस दौरान विद्यालय में सभी जरूरी खाने पीने की चीजों और दूसरी जरूरतों के लिए भी जिलाधिकारी की तरफ से विभिन्न विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

