देहरादून
बड़ी खबर: शिक्षकों के शीतकालीन अवकाश पर आया नया आदेश, यथावत रहेगी शीतकालीन अवकाश व्यवस्था…

देहरादून: उत्तराखंड शिक्षा विभाग की इस वक्त की एक बड़ी खबर आ रही है। उत्तराखंड में शिक्षकों और उत्तराखंड सरकार के बीच शीतकालीन अवकाश रद्द किए जाने का विवाद अब सुलझ गया है । अब शिक्षकों को शीतकालीन अवकाश दिया जाएगा इसको लेकर आदेश जारी हो गए हैं। अब शीतकालीन अवकाश की व्यवस्था यथावत रहेगी। शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने इस बावत आदेश जारी किए है।
आपको बता दें कि कोरोना काल में 10वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के कोर्स पूरा नहीं होने के चलते सरकार ने सरकारी व अनुदान प्राप्त स्कूलों में शीतकालीन अवकाश समाप्त करने का फैसला किया था। सरकार के इस फैसले के बाद शिक्षकों में आक्रोश था और मामले को लेकर शिक्षक संगठनों ने आंदोलन की चेतावनी दे दी थी। इस मामले को लेकर शिक्षक संगठनों के सदस्यों ने शिक्षा मंत्री व शिक्षा सचिव से मुलाकात भी की थी। जिसमें शीतकालीन अवकाश यथावत रखने की मांग की गई थी।
शिक्षक संगठनों के सदस्यों ने इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव उत्तराखंड शासन ओमप्रकाश तथा शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम से इस विषय का हल निकालने को कहा था। जिसके बाद यह निर्णय लिया गया कि शिक्षकों के शीतकाल अवकाश को बहाल किया जाय। 10वीं और 12वीं कक्षा का कोर्स समय पर पूरा करने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी।
आखिरकार शिक्षकों के विरोध को देखते हुए शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आज गुरुवार को आदेश जारी किया है जिसमें पूर्व के आदेश को निरस्त करते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी व अशासकीय स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की व्यवस्था जारी रहेगी।
शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने कहा कि कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अलग से कार्ययोजना तैयार की जाएगी। जिसके लिए अलग से आदेश जारी किए जाएंगे। इस फैसले के बाद शिक्षक संगठनों ने शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे, सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम समेत अन्य सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


