देहरादून
Big News: उत्तराखंड STF ने की बड़ी कार्रवाई, जेलों में छापेमारी कर किया बड़ा खुलासा, कई गिरफ्तार…
देहरादून: उत्तराखंड STF ने बड़ी कार्रवाई की है। जेलों से ड्रग्स तस्करी का काला कारोबार चल रहा है। इस पर शिकंजा कसने के मकसद से उत्तराखंड स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने बड़ी कार्रवाई की है। STF ने ड्रग्स तस्करी को लेकर अल्मोड़ा जेल में छापेमारी कर हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। साथ ही अपराधियों के जेल से संचालित होने वाले 6 ठिकानों पर भी छापेमारी की गई है। इस दौरान अलग-अलग जगहों से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यहां हत्याकांड मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे कुख्यात महिपाल और अंकित बिष्ट से नशा तस्करी के कई राज का खुलासा हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एसटीएफ की टीम ने अल्मोड़ा, कोटद्वार, बडोवाला, ऋषिकेश, बरेली, शाहजहांपुर सहित विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की है। इस दौरान लाखों का ड्रग्स भी बरामद किया गया है। टीम ने अभी तक लाखों रुपये, नारकोटिक्स (ड्रग्स) के साथ गैंग के लिए ऑनलाइन ट्रांसक्शन से पैसे इकट्ठा करके जेल में देने वाला शख्स भी पौड़ी से गिरफ्तार किया है। अल्मोड़ा जेल से सर्च ऑपरेशन में जेल के अंदर से मोबाइल, ईयरफोन और सिम कार्ड सहित कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स बरामद किए गए हैं। इस दौरान एक आरोपी में टॉयलेट में अपना मोबाइल फेंक दिया। एसटीएफ के मुताबिक उस फोन में कई ड्रग तस्करों के नंबर और अन्य जानकारियां थीं। इतना ही नहीं, जेल के अंदर कुख्यात अपराधियों के गैंग द्वारा नशा उपलब्ध कराने वाले 6 ठिकानों पर भी एसटीएफ ने छापेमारी कर करीब आधा दर्जन से अधिक तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक की कार्रवाई में लाखों रुपए के ड्रग्स बरामद किये गए हैं।
एसटीएफ के मुताबिक जांच में यह भी पता चला कि जेल में अन्य अपराधी बंदियों की परिजनों से फोन पर बातचीत कराकर ऑनलाइन पैसा वसूलते हैं। एसटीएफ को बंदियों के परिजनों से ऑनलाइन पेमेंट ट्रांसजेक्शन के सबूत मिले हैं। ऐसे ही एक शख्स जो काशीपुर निवासी है, उसे एसटीएफ पूछताछ कर रही है। उत्तराखंड की जेलों में बंद कुख्यात अपराधियों द्वारा जेल के अंदर से आपराधिक गतिविधियों और उनके बाहरी नेटवर्क संचालित करने का खुलासा होने के बाद अभी तक राज्य की जेलों में चार बार छापेमारी की कार्रवाई की जा चुकी है, जिसमें कई बड़े खुलासे हुए हैं। हरिद्वार, पौड़ी, अल्मोड़ा की जेलों में छापेमारी की गई है। अल्मोड़ा जेल में दो बार छापेमारी की गई है, जिसमें आपराधिक गतिविधियों का खुलासा हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

