देहरादून
Big Breaking: बीजेपी ने किया कार्यकारिणी सदस्यों का विस्तार, 44 नए सदस्य शामिल…
देहरादूनः उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां कमर कस चुकी है। हर पार्टी पूरे दमखम के साथ मैदान में है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार कर लिया है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के सहमति के बाद प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार ने कार्यकारिणी के सदस्यों की घोषणा कर दी है। इसके तहत कुल 44 सदस्यों की घोषणा की गई है। जिसकी सची जारी कर दी है। सूची के अनुसार चमोली से माधव सेमवाल, टिहरी से ममता नौटियाल और सुरेश लाल आर्य शामिल हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पौड़ी से यशपाल बेनाम के साथ दो अन्य नाम भी शामिल है। महानगर से नीरंजन डोभाल, दिलवर सिंह रावत और सौरभ थपलियाल को जिम्मेदारी दी गई है। हरिद्वार से अभिनंदन गुप्ता, विपिन गर्ग, मनोज नायक शामिल हैं। जबकि, चंपावत से सतीश पांडे और उधम सिंह नगर से धरम पाल आदि के नाम शामिल हैं। वहीं, देहरादून से संजय शास्त्री और हरिद्वार से जेपी शर्मा, रुड़की से नरेश शर्मा आदि के नाम शामिल हैं. वहीं, कुलदीप आजाद नेगी को प्रदेश कार्यकारिणीय सदस्य जिला रुद्रप्रयाग को प्रदेश युवा मोर्चा का सह प्रभारी घोषित किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

