देहरादून
दुःखद: अभी अभी बीजेपी विधायक गोपाल रावत का निधन, प्रदेश में शोक की लहर…

देहरादून: उत्तराखंड से आज की बड़ी दुःखद खबर आ रही है कि बीजेपी विधायक गोपाल रावत के निधन हो गया है। गोपाल रावत गंगोत्री विधानसभा से भाजपा विधायक थे उनके आकस्मिक निधन से भाजपा समेत पूरे प्रदेश को करारा झटका लगा है। विधायक गोपाल रावत का मुम्बई में इलाज चल रहा था। गोपाल रावत कुछ समय पहले ही मुंबई से इलाज कर लौटे थे। मुंबई के रिलायंस अस्पताल में उन्हें कीमोथेरेपी दी गई थी, उसके बाद वह देहरादून के गोविंद अस्पताल में इलाज करवा रहे थे। आज उन्होंने आखरी सांस ली। गोपाल रावत अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ कर गए। आप को बता दे कि 3 दिन पहले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत और मंत्री धन सिंह रावत ने गोपाल रावत से मिल कर उनका हाल समाचार जाना था। मिली जानकारी के मुताबिक उन्होंने 4:15 बजे अंतिम सांस ली।
विधायक के निधन की खबर के बाद बीजेपी में शोक की लहर दौड़ गयी है। गोपाल रावत को उत्तरकाशी जिले के जुझारू नेताओं में गिना जाता था और स्थानीय स्तर पर उनकी छवि जनता के काम कराने वाले विधायक की रही है। आपको बता दें कि वह बीते दिसम्बर महीने से कैंसर से जूझ रहे थे। उनका इलाज मुंबई के बाद देहरादून एक निजी अस्पताल में चल रहा था, आज गोविन्द अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन पर मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ,यमुनोत्री विधायक केदार सिंह रावत साथ ही कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के अलावा पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


