देहरादून
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके.. आगे बड़े भूकंप की आशंका…
देहरादून: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले में तड़के सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए, हालांकि भूकंप से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। कुछ समय पूर्व ही हरिद्वार और देहरादून जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और अब पिथौरागढ़ जिले से भूकंप की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता 2.6 रिक्टर रही और सुबह 3:10 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।
इससे पहले हरिद्वार जिले में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तब भूकंप का केंद्र बहादराबाद ब्लॉक के औरंगाबाद क्षेत्र का डालूवाला कलां गांव था। उन भूकंप के हल्के झटके देहरादून में भी महसूस किए गए थे जिसकी तीव्रता 4 रिक्टर मापी गई थी।
पूर्व में वैज्ञानिकों ने हिमालय क्षेत्र में बड़े भूकंप की आशंका जताते हुए कहा था कि हिमालय पर्वत श्रृंखला में छोटे-छोटे भूकंप के बीच एक बड़ा भूकंप कभी भी आ सकता है। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पैमाने पर आठ या अधिक हो सकती है।
वैज्ञानिकों का दावा है कि हिमालय के आसपास घनी आबादी वाले देशों में इससे भारी तबाही मच सकती है। हालांकि ये भूकंप कब आएंगे इसका अनुमान फिलहाल नहीं लगाया जा सकता। वैज्ञानिकों का मानना है कि अगले 100 साल में इनके आने की आशंका है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

