देहरादून
BREAKING: उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर की दर्दनाक हादसे में मौत, जवान बेटे की मौत से मचा कोहराम…
उत्तराखंड के लिए बुरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि देहरादून निवासी मशहूर यूट्यूबर की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई है। हादसा यमुना एक्सप्रेस वे पर 300 की स्पीड में बाइक चलाने के दौरान हुआ है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा थाना टप्पल क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस वे 47 माइल पर हुआ है। बताया जा रहा है कि यूट्यूबर अगस्त्य अपनी रेसिंग बाइक से आगरा से दिल्ली जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक अनियंत्रित होने से डिवाइडर से जा टकरायी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि हेलमेट चकनाचूर हो गया और मौके पर ही उसी मौत हो गई।
बता दें कि अगस्त्य चौहान उत्तराखंड के देहरादून के रहने वाला था। वह यूट्यूब पर PRO RIDER 1000 नाम से यूट्यूब चैनल चलाता था। जिसमें उसके करोड़ों व्यूवर और लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर हैं। वह दिल्ली में होने वाली लॉन्ग राइड के कंपटीशन में भाग लेने के लिए निकला था। उसने अपनी रेसिंग बाइक को करीब 300 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने की कोशिश की थी. अगस्त्य बाइक चलाते हुए वीडियो भी बना रहा था।
बताया जा रहा है कि उसने खुद अपने वीडियो में बताया था कि उसने इससे पहले कभी भी 300 की स्पीड से नहीं चलाई है, वह पहली बार 300 की स्पीड से बाइक को दौड़ाने की कोशिश कर रहा था। लेकिन वह इस स्पीड में बाइक को संभाल नही पाया। इस दौरान डिवाइडर से टकराने के बाद अगस्त्य चौहान की मौत हो गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

