देहरादून
Breaking: सिंधिया ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट की 10 गुना बड़ी नई टर्मिनल बिल्डिंग का किया उद्घाटन, जानिए इसकी खासियत….

देहरादून: देशभर में आज जहां एयरफोर्स डे की धूम है तो वहीं उत्तराखंड में जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नई हेली सेवाओं का उद्घाटन किया है। साथ ही जौलीग्रांट एयरपोर्ट के 353 करोड़ की लागत से तैयार नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया है। इस टर्मिनल से लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद है। इस दौरान ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तराखंड को भारत का केवल एयरोस्पोर्ट्स ही नहीं बल्कि ड्रोन स्पोर्ट्स का भी केंद्र बनना चाहिए। मैं विश्वास दिलाता हूं कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र से इस दिशा में पूरा सहयोग प्राप्त होगा।
आपको बता दें कि जॉलीग्रांट एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन के पहले चरण का निर्माण लगभग 250 करोड़ की लागत पूरा हुआ है। जॉलीग्रांट एयरपोर्ट का नया टर्मिनल भवन आधुनिक तकनीक से लैस है। यह उत्तराखंड की कला, संस्कृति, चारों धामों की झलक और राज्यपुष्प ब्रह्मकमल की झलकियों से यात्रियों को आकर्षित करेगा। इस आधुनिक टर्मिनल भवन का लोकार्पण केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों से किया जायेगा। नई टर्मिनल बिल्डिंग पुरानी बिल्डिंग से 10 गुना बड़ी है। पुरानी बिल्डिंग में 150 यात्रियों की कैपेसिटी है, जबकि नई बिल्डिंग में 1800 यात्रियों की क्षमता है। साथ ही नई बिल्डिंग में पार्किंग कैपेसिटी भी बढ़ाई गई है। पुरानी पार्किंग में 4 एयरबस और 4 एटीआर की कैपेसिटी थी। अब 10 एयरबस और 10 एटीआर की कैपेसिटी हो गई है।
टर्मिनल भवन आधुनिक मशीनों से लैस है। जिसमें 11 चेकिंग काउंटर की जगह 36 चेकिंग काउंटर बनाये गए हैं। यहां से सीधे जहाज में बैठने की सुविधा है। स्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा भी इसमें है। इसके साथ ही इस बिल्डिंग में 4 अरोब्रिज बनाये गए हैं। नया टर्मिनल भवन पर्यावरण के अनुरूप बनाया गया है। जिसमें बारिश के पानी को संरक्षित करने की सुविधा भी है। आर्टिफिशियल लाइटों को कम करके स्काई लाइट लगाई गई है। जिसमें सूर्य की रोशनी को उपयोग में लाया गया है। इसके अलावा यहां सोलर पावर प्लांट लगाया गया है। इंतजार करने वाले यात्रियों के लिए शॉपिंग मॉल भी तैयार किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


