देहरादून
Breaking: शाहरुख खान के बेटे आर्यन की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर भेजा जेल…
मुंबई: क्रूज पार्टी में ड्रग्स के मामले को लेकर फंसे शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुसीबत बढ़ गई है। आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा की जमानत की अर्जी मुंबई के किला कोर्ट के मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दी है। बताया जा रहा है कि अब आर्यन के वकील जमानत की याचिका लेकर सेशन कोर्ट जा सकते हैं। आर्यन समेत सभी आरोपियों को ऑर्थर रोड जेल भेजा दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि आर्थर जेल वो जगह है, जहां कसाब, अबू सालेम, संजय दत्त जैसे लोगों को रखा जा चुका है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के किला कोर्ट ने आर्यन खान की याचिका को खारिज कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि आर्यन की याचिका मेंटेनेबल नहीं है, इसलिए इसे रिजेक्ट किया जाता है। ऐसे में अब आर्यन खान और अन्य सभी आरोपियों को जेल में आज रहना होगा। वहीं सतीश मानशिंदे का कहना है कि आर्यन खान पर आरोप है, लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं मिला है। एनसीबी ने 5 दिन आर्यन को कस्टडी में रखा लेकिन उनके खिलाफ कुछ नहीं निकाल पाई। उन्होंने कहा कि आर्यन इज्जतदार परिवार से आते हैं। उनका अन्य आरोपियों से कोई नाता नहीं है। ऐसे में उन्हें जेल नहीं होनी चाहिए।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Uttarakhand News: दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…




















Subscribe Our channel