देहरादून
BREAKING: डेंगू जांच की मनमानी पर शासन सख्त, रेट तय कर जारी की लिस्ट, देखें आदेश…
उत्तराखंड में जहां डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियां इंसान को तोड़ रही है। वहीं इलाज के लिए मरीज और तीमारदार दर दर भटक रहे हैं डेंगू की जांच और इलाज के नाम पर लूट मची है वहीं डेंगू जांच को लेकर मनमानी पर शासन सख्त हो गया है। बताया जा रहा है कि सीएमओ डॉ. संजय जैन ने संज्ञान लिया और शहर की निजी लैबों की बैठक ली। जिसके बाद डेंगू जांच के रेट तय कर दिए गए हैं । जिसकी सूची जारी कर दी गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तराखण्ड में मच्छर जनित रोग डेंगू एक प्रमुख जन स्वास्थ्य समस्या के रूप में परिलक्षित हो रहा है। उत्तराखण्ड राज्य में डेंगू रोग को Notifiable Disease घोषित करने की अधिसूचना ‘उत्तराखण्ड महामारी (मलेरिया एवं डेंगू) विनिमय 2019’ दिनांक 27 सितम्बर 2019 को जारी की जा चुकी है। 2- दिनांक 25.08.2023 को अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में जनपद देहरादून के समस्त पैथोलॉजिस्ट के साथ डेंगू नियंत्रण एवं रोकथाम से सम्बंधित बैठक में सर्वसम्मति से डेंगू जांच दरें निर्धारित किये जाने सम्बंधी सहमति प्राप्त हुई है।
डेंगू रोग के कार्ड एवं एलाइजा आदि की जांच जनहित में निम्नानुसार दरों पर समस्त प्रयोगशालाओं / चिकित्सालयों में किये जाने का कष्ट करें तथा कृत कार्यवाही एंव डेंगू केसों की प्रतिदिन की सूचना अधोहस्ताक्षरी कार्यालय के आई०डी०एस०पी० प्रकोष्ठ की ई-मेल [email protected] पर प्रतिदिन उपलब्ध कराएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित करेंगे कि डेंगू रेपिड जांच एंव एलाइजा ( ELISA ) जांच की निर्धारित दरों की रेट लिस्ट अपन–अपने चिकित्सालयों / पैथोलाजी लैब में चस्पा करेंगें एवं इसी के अनुसार ही जनमानस से डेंगू जांच शुल्क लेंगें ।
BREAKING: डेंगू जांच की मनमानी पर शासन सख्त, रेट तय कर जारी की लिस्ट, देखें आदेश… pic.twitter.com/9cKt3uy1SY
— uttarakhand news (@SKhanbrain) August 26, 2023

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

