देहरादून
चक्का जामः बस यात्रियों की बढ़ सकती है मुश्किलें, उत्तराखंड रोडवेज कर्मी इस दिन से जाएंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर…
उत्तराखंड में बस यात्रियों को परेशानी हो सकती है। क्योंकि प्रदेश में बसों के पहिए थम सकते हैं। उत्तराखंड रोडवेज कर्मियों ने 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। बताया जा रहा है कि रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने निजीकरण के विरोध में आंदोलन की तैयारी तेज कर दी है। बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कर्मचारी 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेश भर में अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने इसके लिए गांधी रोड स्थित मंडलीय कार्यालय में बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि मोर्चा गढ़वाल मंडल में 27 जनवरी को आईएसबीटी में धरना देगा। इसके बाद भी मांगें नहीं मानी जाती है तो 31 जनवरी मध्यरात्रि से प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार शुरू कर बसों का संचालन बंद किया जाएगा।
वहीं वक्ताओं ने कहा कि सरकार रोडवेज का निजीकरण करने में तुली है। निगम प्रबंधन कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। संविदा और विशेष श्रेणी कर्मचारियों के नियमितिकरण की मांग कई सालों से चल रही हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे आक्रोशित कर्मचारियों को एकजुट होकर संयुक्त मोर्चा बनाना पड़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम ने सौंग बांध पेयजल परियोजना से प्रभावित गांवों का निरीक्षण कर समस्याओं को सुना…
राज्यपाल जी ने अपने अभिभाषण में जो भी रोडमैप रखा है उसपर प्राथमिकता से कार्य करेंगे-मुख्यमंत्री
बागेश्वर: जिले में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूरी, सफलतापूर्वक संचालन को लेकर हुई बैठक…
उत्तरकाशी: समस्त नगर क्षेत्र में राशन कार्डों के सत्यापन के लिए पूर्ति विभाग ने कसी कमर…
देहरादून: जिलाधिकारी के निर्देशों पर जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का किया गया औचक निरीक्षण…
