देहरादून
चारधाम यात्रा : घोड़े खच्चरों की मौत पर हाई कोर्ट सख्त , मांगा जवाब…
श्रुति /देहरादून: चारधाम यात्रा में हो रही अव्यवस्थाओं और लगातार हो रही घोड़ों की मौत पर नैनीताल हाइकोर्ट ने सख्त रास्ता अपनाया है । 600 से अधिक घोड़ों की मौत पर हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य समेत चारधाम यात्रा के जिलों के DM को नोटिस भेजा है और 22 जून तक जवाब मांगा है ।
इस मामले में चीफ जस्टिस ने सरकार से चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं के बारे में सवाल किया है और इस यात्रा के लिए एक कमेटी के गठन का भी आदेश दिया है। कोर्ट ने राज्य में डॉक्टरों की कमी का भी ज़िक्र किया है , कहा कि राष्ट्रीय मानक के अनुसार न तो जानवरों के डॉक्टर है न इंसानों के ।
आपको बता दे , समाजसेविका गौरी मौलेखी ने हाई कोर्ट में जनहित याचिका दर्ज कर कहा है कि चारधाम यात्रा के दौरान अब तक 600 घोड़ों की मौत हो चुकी है , जिससे उस इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बड़ गया है एवं इंसानों ओर जानवरो की सुरक्षा और सुख सुविधा की भी मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…
परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ





















Subscribe Our channel

