देहरादून
ब्रेकिंग: चारधाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश में फिर ठगी, 60 हजार का लगा चूना…
देहरादून। उत्तराखंड चारधाम यात्रा में सुविधा के नाम पर तीर्थयात्रियों से ऑनलाइन ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला देहरादून जिले की ऋषिकेश कोतवाली में दर्ज हुआ है। बिहार की एक महिला के गाड़ी बुक कराने के नाम पर 60 हजार रुपए की ठगी हुई है। पीड़ित महिला का नाम खुशबू है, जो बिहार के मोतीहारी की रहने वाली है।
खुशबू ने पुलिस को बताया कि अपने तीन दोस्तों के साथ बिहार से चारधाम की यात्रा के लिए हरिद्वार पहुंची थी। हरिद्वार आने से पहले खुशबू ने चारधाम के लिए ऑनलाइन गाड़ी बुक कराई थी, जिसकी एवज में खुशबू ने 60 हजार रुपए भी बताए गए खाते में ट्रासफर किए थे। लेकिन जब खुशबू और उसके दोस्त हरिद्वार पहुंचे तो उन्हें कोई गाड़ी ही नहीं मिली। यहां आने पर उन्हें अपने साथ हुई ठगी का एहसास हुआ।
इसके बाद खुशबू और उसके साथ हरिद्वार से ऋषिकेश पहुंचे. यहां उन्होंने एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी से अपनी शिकायत की। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को इस मामले में जांच के आदेश दिए है। एसडीएम शैलेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि वैसे तो किसी भी अपराध में घटनास्थल अहम होता है. बावजूद इसके महिला शिकायत लेकर आई थी। जिसपर कोतवाली पुलिस को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

