देहरादून
Big Breaking: सीएम धामी ने पीआरडी जवानों को दी सौगात, सैलरी बढ़ाने के साथ ही किया ये ऐलान…
देहरादून। उत्तराखंड में सीएम धामी कम समय में बड़े फैसले करके लोगों के दिलों में घर बना चुके है। चुनाव से पहले वह योजनाओं और घोषणाओं का पिटारा खोल आमजन से लेकर सबको राहत दें रहे है। इसी कड़ी में आज ( बुधवार) को सीएम धामी ने पीआरडी जवानों को साल में 300 दिन रोजगार और मानदेय बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। सीएम ने इसके साथ ही पीआरडी जवानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं की है।
बता दें कि राज्य खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है। महाकुंभ का उद्घाटन करते हुए सीएम धामी ने कई घोषणाएं की । इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार पीआरडी जवानों को साल में 300 दिन रोजगार देगी। इसके अलावा सरकार ने पीआरडी जवानों के मानदेय में 70 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से वृद्धि की है। इससे उनके वेतन में 2100 रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा पीआरडी जवानों को सामाजिक सुरक्षा बीमा का लाभ भी दिया जाएगा।
इतना ही नहीं सीएम धामी ने कहा कि पीआरडी जवानों की ड्यूटी के दौरान पर मृत्यु होने पर उनके परिजनों को दो लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। आपको बता दें कि पीआरडी जवान लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे। जिसे आज पूरा कर दिया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

