देहरादून
खुशखबरी: सीएम धामी चारधाम यात्रा शुरू करने के लिए उठाने जा रहे है बड़ा कदम, जल्द शुरू होगी यात्रा…

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना के कारण इस साल अभी तक चारधाम यात्रा शुरू नहीं हो पाई है। चारधाम यात्रा से जुड़े व्यवसायी यात्रा शुरू करने का दबाव बना रहे हैं। ऐसे में सीएम धामी का चारधाम यात्रा शुरू करने को लेकर बड़ा बयान सामने आया है। सीएम धामी ने कहा है कि, सरकार जल्द ही चार धाम यात्रा शुरू करने का रास्ता निकालेगी। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा का मामला न्यायालय के विचाराधीन है। ऐसे में सरकार जल्दी यात्रा शुरू हो, इसका रास्ता निकालने का प्रयास कर रही है।
बता दें कि सीएम धामी ने बयान शुक्रवार को रामलीला मैदान में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करते हुए दिया है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा शुरू न होने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मामला कोर्ट में होने से फैसला नहीं हो पा रहा है। अब सरकार जल्द ही इसका रास्ता निकालेगी। इसके साथ ही सीएम ने रैली में श्रीनगर को नगर निगम बनाने और पंचपीपल से लेकर श्रीनगर तक डबललेन बाईपास बनाने की घोषणाा की। उन्होंने कहा कि, श्रीनगर में बिजली की हाईटेंशन लाइनों को भूमिगत किया जाएगा। नगर निगम की अवस्थापना सुविधाओं के लिए जल्द धनराशि दी जाएगी। साथ ही नगर में जो पानी के मीटर लगे हुए हैं, उनके बिलों में छूट दी जाएगी।
गौरतलब है कि चार धाम यात्रा बंद होने से युवा बेरोजगार घूम रहे हैं और काम धंधा सब चौपट हो गया हैं। यात्रा से जुड़े लोगों का कहना हैं कि बैंकों से ऋण लेने वालों को किश्त जमा करने के लिए लगातार नोटिस मिल रहे हैं, बिजली पानी के बिल लगातार आ रहे हैं, लेकिन कमाई ठप होने पर इनका भुगतान नहीं हो पा रहा है और व्यापारियों के सामने भुखमरी की स्थिति आ गई है। ऐसे में चारधाम यात्रा खोलने के लिए व्यवसायी लगातार आंदोलन कर रहे हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


