देहरादून
योजना: सीएम धामी ने की निःशुल्क जांच योजना की शुरुआत, जानिए किसे मिलेगा लाभ…
देहरादून। प्रदेश में बेहतर स्वास्थय सेवा के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को सीएम धामी ने दूनवासियों को बड़ी राहत देते हुए जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) में निःशुल्क जांच योजना की शुरुआत की है। इस योजना का उद्देश्य गरीबों को बेहतर स्वास्थ्य देना है। जिससे जो लोग आर्थिक तंगी की वजह से इलाज नहीं करा पाते है वह भी हेल्थ चैकअप करा कर इलाज करा सकते है। सीएम ने कहा कि इस योजना से सही समय पर बीमारी का पता चल सकेगा और उपचार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि समाज के अंतिम छोर पर खडे व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा।
आपने देखा ही होगा कि कई बार व्यक्ति बिमार होने के बावजूद धन के अभाव में जांच नहीं कराता है। ऐसे में सही वक्त तक डायग्नोस न होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है, जिसके इलाज में व्यक्ति की आर्थिकी बिगड़ जाती है। कभी- कभी व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए सीएम धामी ने गरीबों को सौगात देते हुए। निः शुल्क जांच योजना की शुरूआत की है। इस योजना के तहत हर श्रेणी के व्यक्ति की 265 जांच निः शुल्क की जाएगी। इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार है।
वहीं कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि आयुष्मान योजना में अब तक 3.17 लाख को निःशुल्क उपचार मिला है। वहीं, कोरोना वैक्सीन की साढे 72 लाख खुराक अब तक लग चुकी हैं। इस दौरान विधायक खजान दास,स्वास्थ्य महानिदेशक डा तृप्ति बहुगुणा,निदेशक एनएचाएम डा सरोज नैथानी,सीएमओ डा मनोज उप्रेती,अस्पताल की सीएमए डा शिखा जंगपांगी आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
