देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की कांग्रेस आलाकमान ने इन्हें सौपी जिम्मेदारी, देखिए लिस्ट…
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां कमर कस चुकी है। बड़े सियासी बदलाव देखने को मिल रहे है। कांग्रेस आलाकमान ने उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए राजस्थान के 6 कांग्रेस विधायकों को जिम्मेदारी सौंपी है। इन सभी को उत्तराखंड के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रबंधन से जुड़ी गतिविधियों की जिम्मेदारी मिली है। इसमें टिहरी गढ़वाल का ऑब्जर्वर विधायक प्रशांत बैरवा को, देहरादून पछवादून का प्रभारी विधायक दानिश अबरार, देहरादून शहर का प्रभारी विधायक इंद्राज गुर्जर, हरिद्वार महानगर का प्रभारी जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को बनाया गया है।
बता दें कि राजस्थान के नेताओं को तवज्जो देने के पीछे उत्तराखंड के प्रभारी देवेंद्र यादव हैं जो विधानसभा और लोकसभा चुनाव के समय राजस्थान के सह प्रभारी रह चुके हैं। उन्होंने अपने विश्वसनीय राजस्थान के नेताओं को ऑब्जर्वर बनाया। रुड़की महानगर और रुड़की का प्रभारी विधायक कृष्णा पूनिया, अल्मोड़ा का प्रभारी विधायक वेदप्रकाश सोलंकी, चंपावत का प्रभारी विधायक इंदिरा मीणा, नैनीताल का प्रभारी विधायक चेतन डूडी, काशीपुर का प्रभारी विधायक रोहित बोहरा और नैनीताल लोकसभा का प्रभारी मंत्री राजेंद्र यादव को बनाया गया है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव को लेकर जिला वार और लोकसभा वार बनाए गए ऑब्जर्वर में राजस्थान के 8 विधायक, एक मंत्री और एक सांसद प्रत्याशी को शामिल किया गया है। खास बात यह है कि इस लिस्ट में सचिन पायलट कैंप के विधायकों और नेताओं को पूरी तवज्जो दी गई है। इस लिस्ट में विधायक वेद सोलंकी, विधायक इंद्राज गुर्जर, जयपुर की पूर्व महापौर ज्योति खंडेलवाल को शामिल किया गया है, जो पायलट कैंप के हैं। तो वहीं विधायक इंदिरा मीणा, विधायक प्रशांत बैरवा भी अब पायलट कैंप में दिखाई देते हैं। ऐसे में 10 में से 5 नेता सीधे तौर पर पायलट कैंप से जुड़े हुए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
