देहरादून
समर्थन: कांग्रेस ने कहा जनता के हित मे नहीं हैं विधानसभा के जनप्रतिनिधि, इस्तीफा दें, जानिए कंहा
देहरादून। मंगलवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला के नेतृत्व में शिवाजी नगर घर बचाओ संघर्ष समिति द्वारा चलाये जा रहे धरने को समर्थन दिया गया ।
AICC सदस्य जयेन्द्र रमोला ने कहा कि कुछ दिन पूर्व वन विभाग ने शिवाजी नगर क्षेत्र में वर्षों से रह रहे लगभग ढाई सौ परिवारों को उनके घरों को तोड़ने को लेकर मुनादी करवाई और तीन दिन का समय दिया गया, जबकि जानकारी के अनुसार शासन स्तर से इस तरह की कोई कार्यवाही को लिखित आदेश नहीं दिये गये थे,
परन्तु फिर भी इस तरह की मुनादी करवायी गई जोकि शर्मनाक है, कहा कि आज बीजेपी के शासन काल में जब इनकी लोकसभा विधानसभा और नगर निगम में इनकी पार्टी के लोग क़ाबिज़ हैं तब भी यह लोग आम जन के हितों की रक्षा करने में नाकाम है। ऐसे में क्षेत्रिय जनप्रतिनिधियों को अपनी ज़िम्मेदारी से इस्तीफ़ा दे देना चाहिये ।
वंही कांग्रेस नेता विवेक तिवारी मे कहा कि हम सड़क के साथ साथ क़ानूनी लड़ाई भी लड़ेंगे और अगर वन विभाग के अधिकारी किसी भी प्रकार से घरों को तोड़ने का काम करते हैं तो हम सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
सेवादल के महानगर अध्यक्ष रामकुमार भतालिये ने कहा कि इस धरने का हम समर्थन करते हैं व समिति को आश्वासन देते हैं कि हम व हमारी पार्टी आपकी हर लड़ाई में आपके साथ हैं ।
समर्थन देने वालों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष युंका विवेक तिवारी,सेवादल अध्यक्ष रामकुमार भतालिये,एस सी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र मास्टर, प्रदीप चन्द्रा
महानगर अध्यक्ष एस सी विभाग, अमरजीत धीमान विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस, अमरदीप फाँसी महानगर अध्यक्ष OBC विभाग,नागेन्द्र सिंह, तनवीर सिंह शामिल थे ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

