देहरादून
ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना के फिर बिगड़े हालात, आज मिले 500 नए कोरोना पॉज़िटिव, जानिए जिलेवार आंकड़े…

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का खतरा बढ़ गया है। जहाँ प्रदेश सरकार बढ़ते मामलों को लेकर कड़ी निगरानी और सक्रियता से काम कर रही है, वहीं कुछ लोग इन नियमो को अनदेखा भी कर रहे हैं। कोरोना लगातार पैर पसारता जा रहा है। लोगों में दहशत फिर से बढ़ती जा रही है। अगर यहीं हाल रहा तो प्रदेश में पिछले साल जैसे हालात बन सकती है। यदि कोरोना को लेकर लोग गंभीर नहीं हुए तो हालात फिर से बिगड़ सकते है। कुछ लोगों की लापरवाही के लिए आए दिन कोरोना के आंकड़े में इजाफा हो रहा है।
प्रदेश में आज कोरोना के 500 नए मामले सामने आये हैं। जबकि दो कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं 125 मरीज ठीक भी हुए हैं। कोरोना बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 5, बागेश्वर में 4, चमोली में 1, चंपावत में 1, देहरादून में 236, हरिद्वार में 149, नैनीताल में 49, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 5, रुद्रप्रयाग में 2, टिहरी में 11, ऊधमसिंह नगर में 22 और उत्तरकाशी में 1 मामला सामने आया है। वहीं प्रदेश में अब तक कुल 1,00,911 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमे से 95,455 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं, जबकि 1,719 लोगों की जान जा चुकी है. इस समय प्रदेश में 2236 सक्रिय संक्रमित हैं, जिनका इलाज चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


