देहरादून
कोरोना गाइडलाइन: देहरादून में नए वेरिएंट अमिकॉर्न से बड़ी सख्ती, डीएम ने जारी की गाइडलाइंस…
देहरादून: उत्तराखंड में राजधानी दून में ओमीक्रोन की दस्तक के साथ अब सख्ती शुरू हो गई है। जिला प्रशासन डीएम आर राजेश कुमार ने बताया कि डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के नए वेरिएंट ओमीक्रोन को वेरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया है। यह बेहद तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। उन्होंने बताया कि अन्य राज्य से आ रहे पर्यटकों को आने से 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट या डबल डोज वैक्सीनेशन का प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। संक्रमण रोकथाम के लिए सभी आयोजित कार्यक्रम अधिकतम रात 10 बजे तक ही किए जा सकेंगे। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में किसी भी तरह के आयोजन संबंधी गतिविधियां पूरी तरह वर्जित होंगी। जिला देहरादून के निवासियों व पर्यटकों द्वारा सार्वजनिक स्थलों व कार्य स्थलों पर अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा। उन्हें सामाजिक दूरी का भी कड़ाई से अनुपालन करना होगा। ऐसा न करने पर आपदा प्रबंधन के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके अनुसार नव वर्ष का कार्यक्रम सादे रूप से ही मनाया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

