देहरादून
सावधान: प्रदेश में कोरोना ने फिर पकड़ी रफ्तार, आज मिले 366 नए पॉजिटिव केस, संभलकर मनाएं होली…

देहरादून: उत्तराखंड में एक बार फिर करोना धीरे-धीरे पैर पसारता नजर आ रहा है। प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के तमाम प्रयासों के बावजूद जिसका डर था, कोरोना उसी दिशा में आगे बढ़ रहा है। जहां जनता होली के त्यौहार में बेसुध सतरंगी होली की बौछारों में मग्न है। वहीं आज एक बार फिर से प्रदेशभर में 366 कोरोना मरीज सामने आने से स्वास्थ्य विभाग और शासन-प्रशासन की चिंता भी बढ़ गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलिटिन के अनुसार उत्तराखंड में 366 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है, जबकि आज 42 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब कुल 1660 सक्रिय मरीज हो गए हैं। अब तक प्रदेश में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 99881 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 95025 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। प्रदेश में कोरोना मरीजों की रिकवरी दर 95.14 प्रतिशत है।आज देहरादून से 167, हरिद्वार से 59, नैनीताल से 31, पौड़ी गढ़वाल से 17, पिथौरागढ़ से 3, रुद्रप्रयाग से 4, ऊधमसिंहनगर से 20, उत्तरकाशी से 6, और टिहरी गढ़वाल से 54 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। कोरोना की भयावहता को भांपते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपील की है कि होली को अपने घरों में ही मनाने की कोशिश करें और इस दौरान कोविड-19 को लेकर जारी भारत सरकार की गाइडलाइन का आवश्यक रूप से पालन करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


