देहरादून
कोरोना ब्रेकिंग: उत्तराखंड में कोरोना के आंकड़ों में उछाल, आज मिले 783 नए केस, 6 की मौत
देहरादून: उत्तराखंड में आज कोरोना के आंकड़ों में एक बार फिर उछाल आ गया। प्रदेश में आज कोरोना के 783 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं अब 783 नए केस आने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 66,788 पहुंच गई है।
वहीं राज्य में 66,788 मरींजों में से 60,900 संक्रमित ठीक हो चुके है। अब राज्य में मात्र 4,251 केस एक्टिव रह गए है।
राज्य में आज 6 की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में मृतकों की संख्या 1086 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार
अल्मोड़ा में 18, बागेश्वर में 9, चमोली में 73, चम्पावत में 7, देहरादून में 227, हरिद्वार में 55, नैनीताल में 71, पौड़ी में 108, पिथौरागढ़ में 53, रुद्रप्रयाग में 61, टिहरी में 55, यूएस नगर में 37 जबकि उत्तरकाशी में 9 लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई।
आज राज्यभर से 10,887 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 15 हजार से अधिक सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
राज्य में कोरोना मरीजों के ठीक होने की दर 91.18 प्रतिशत से अधिक हो गई है। जबकि संक्रमण दर 5.84 चल रही है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए राज्य में कुल 74 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।
राज्य में पिछले कुछ दिनों से मरीजों में संक्रमण के मामले कम सामने आ रहे हैं। जिससे स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने राहत की सांस ली है।
उत्तराखण्ड टुडे मीडिया आप सभी से यही अपील करता है कि स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों और कोरोना से बचाव के लिए सावधानियों का पालन करें.. कोरोना में सावधानी ही बचाव है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel