देहरादून
क़हर: देश की प्रशासनिक सेवा के ट्रेनियों पर कोरोना का लपेटा, 33 प्रशिक्षु मिले संक्रमित
देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में कोरोना बम फटा है। शुक्रवार को अकादमी में 33 ट्रेनी अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद अकादमी प्रशासन ने मरीजों को आइसोलेशन वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। 33 ट्रेनी अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद अकादमी के 5 हॉस्टल को सील कर दिया गया है।
लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फिलहाल 428 ट्रेनी अधिकारी प्रशिक्षण हासिल कर रहे हैं। जिसमें 33 अधिकारी शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
बता दें कि लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी द्वारा परिसर में ही आइसोलेशन वॉर्ड बनाया गया है। जिसमें 50 बेड स्थापित किए गए हैं। ऐसे में कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। वहीं, उनको दवाइयां भी उपलब्ध कराई जा रही है। अकादमी प्रशासन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में भी जुट गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…





















Subscribe Our channel