देहरादून
अपराध: नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध करने पर नाक काटने का मामला,जांच शुरू
देहरादून- घर में घुसकर नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध पर उसकी नाक काटने का दुस्साहसिक मामला सामने आया है। आरोपियों पर नाबालिग के माता-पिता को घायल करने और लूटपाट का भी आरोप है।
राजस्व पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है। राजस्व पुलिस के अनुसार काफलीगैर तहसील के एक गांव में सोमवार रात करीब आठ बजे गांव के दो लोगों ने घर में घुसकर 17 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास किया।
विरोध करने पर धारदार हथियार से नाबालिग की नाक काट डाली। किशोरी के माता-पिता ने विरोध किया तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा।
घटना में नाबालिग की मां और पिता के सिर पर गंभीर चोट आई हैं। तीनों ने जिला अस्पताल पहुंचकर प्राथमिक उपचार कराया। नाबालिग के पिता ने गिरीश परिहार, संजय मनकोटी पर आरोप लगाते हुए राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर दी है।
तहरीर में आरोपियों पर सोने के जेवरों के साथ 20 हजार रुपये की नकदी लूटने का भी आरोप है। मामले में एसडीएम को भी प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मंगलवार को पीड़िता के पिता की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट, लूट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel