देहरादून
पहल: क्या देखी कंही स्वतंत्रता दिवस पर ऐसी सवारी, कितना अच्छा संदेश दिया इन पर्यावरण प्रेमियों ने, जानिए कंहा
देहरादून। स्वतंत्रता दिवस कोरोना के दृष्टिगत थोड़ा फीका जरूर रहा, लेकिन कांग्रेस औऱ साइकिलिंग क्लब ऋषिकेश ने तीर्थनगरी में एक अनोखे में स्वतंत्रता दिवस का आगाज किया।
यंहा पर्यावरण संदेश व मानव रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए साइकिल यात्रा का आयोजन किया गया । जिसके तहत ऋषिकेश साइकिल क्लब ने प्रात: 5:30 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस से यात्रा का शुभारंभ करते हुए श्यामपुर पुलिस चौकी से नटराज चौक से दून तिराहे से घाट चौराहे से रेलवे रोड होते हुऐ अम्बेडकर चौक से तिलक मार्ग होते हुऐ पीडब्ल्यूडी में लगभग 20 किलोमीटर का रास्ता तय कर समापन किया।
साइकिल चलाओ संदेश यात्रा के संयोजक एवम अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेन्द्र रमोला ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते सभी लोगों की दिनचर्या बिगड़ गई है जिस कारण लोगों की आर्थिक स्थितिके साथ शारीरिक स्वास्थ्य भी बिगड़ने लगा है उसको देखते हुऐ हिन्दुस्तान के साथ साथ पूरे विश्व में भी साइकिल का प्रचलन शुरू हो गया है ।
इसी तरह हमारे नगर में भी आज सैकड़ों लोग साइकिल की सवारी पर आ गये हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी माना है कि कोरोना से बचने के लिये सबसे अच्छा उपाय अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है और जो योग कसरत और साइकिल से बढ़ती है, इसलिये इस यात्रा के माध्यम से हम लोगों ने शहर वासियों व प्रदेश वासियों संदेश देने का काम किया ।
क्लब के वरिष्ठ सदस्य यशपाल चौहान ने कहा कि यह यात्रा एक संदेश के रूप काम करेगी कि साइकिल चलाने एक ओर प्रदूषण पर नियंत्रण होता है तो वहीं दूसरी ओर शरीर भी स्वस्थ्य रहता है ।
साइकल यात्रा में13 वर्ष से 58 वर्ष तक के लोग थे और सभी ने 20 किलोमीटर की यात्रा को पूर्ण कर संदेश देना का काम किया । इस अवसर पर साइकिल चलाओ संदेश यात्रा में ज्योति प्रकाश शर्मा,सरदार बूटा सिंह,नीरज शर्मा,सुनील प्रभाकर,
अशोक नेगी,राजीव आनन्द,पंकज अरोड़ा,मनोज रावत, विपिन शर्मा,हरीश दरगन,पार्षद राकेश मिंया,विपिन शर्मा बबलू ,पार्थ अग्रवाल,राजेश सूद,अनुराग अग्रवाल,दीपक नेगी,नरेन्द्र भारद्वाज,ओम अग्रवाल,विधू व्यास,प्रदीप शर्मा,प्रिंस सक्सेना,मनीष मिश्रा, अमित बाली आदि दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Keuntungan Menggunakan Slot QRIS Solusi Transaksi Cepat dan Praktis untuk Pemain Indonesia
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel

