देहरादून
BREAKING: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का उत्तराखंड दौरा आज, ये रहेगा कार्यक्रम, रूट डायवर्ट…
उत्तराखंड में आज रक्षा मंत्री एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह आ रहे हैं। वह देहरादून में सोमवार शाम को भाजपा की ओर से आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। पुलिस प्रशासन ने इसके लिए रुट डाइवर्ट करने का प्लान बनाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार देहरादून में प्रबुद्ध सम्मेलन का कार्यक्रम सर्वे आडिटोरियम में होगा। सम्मेलन में पूर्व सैन्य अधिकारी व जवानों के अतिरिक्त विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के निदेशक, पूर्व नौकरशाह, वैज्ञानिक, अलग-अलग क्षेत्रों के विशेषज्ञ, वरिष्ठ नागरिक, व्यापारी वर्ग से जुड़े वरिष्ठ लोग और विभिन्न संगठनों के कार्यकर्ता आमंत्रित किए गए हैं।
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के देहरादून दौरे को लेकर यातायात पुलिस ने यातायात प्लान जारी किया है। जिसके तहत हाथीबड़कला मार्ग, कैंट रोड, जीएमएस रोड, आइएसबीटी मार्ग, सेंट ज्यूड्स चौक पर दोपहर साढ़े तीन से साढ़े पांच बजे तक कुछ रूटों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित, डायवर्ट और बंद किया जा सकता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

