देहरादून
दुःखद घटना: देहरादून में बड़ा हादसा, मकान ढहने से दो परिवार दबे, दो की मौत दो घायल
देहरादून में एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार की रात एक घर में सो रहे दो परिवार के 08 लोगों के लिए काल बनकर आई।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात राजधानी के इंद्राकॉलोनी में एक घर पर पुश्ता गिरने से मकान ढह गया।
सूचना पाकर देर रात ही मौके पर पुलिस और प्रशासन के कई अधिकारी पहुंचे और राहत और बचाव कार्य किया गया।
चुक्खुवाला स्थित इंद्राकॉलोनी में मंगलवार रात दो बजे घर के पीछे प्लाट का पुश्ता गिरने से मकान ढह गया।
सुबह करीब चार बजे गर्भवती महिला समेत चार लोगों को मलबे से निकाला गया। जिसके बाद गर्भवती महिला की मौत हो गई।
जिसके बाद मलबे से एक और महिला का शव निकाला गया। दो पुरुषों समेत तीन लोग मलबे में दबे हुए हैं। लोगों को निकालने के प्रयास जारी हैं। मौके पर एसडीआरएफ और पुलिस के जवान राहत बचाव कार्य में लगे हैं।
आईजी अभिनव कुमार, डीआईजी अरुण मोहन जोशी, डीएम आशीष श्रीवास्तव, एसपी सिटी श्वेता चौबे, कोतवाल एसएस नेगी समेत पुलिस और प्रशासन की टीम मौजूद है।
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि उक्त पुश्ता अवैध रूप से बनाया जा रहा था। जिसके लिए कई बार मकान मालिक को कहा गया था।
सूरज चढऩे के साथ घटना स्थल पर काफी संख्या में लोग जमा होतेे गए। अभी यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि जो दो परिवार मलबे में दबे हैं वो कौन हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
