देहरादून
BIG BREAKING: देहरादून DM ने जारी की वीकेंड की नई गाइडलाईन जारी, बढ़ाई ये सख्ती…

मसूरीः कोरोना से राहत तो मिल रही है लेकिन पर्यटक स्थलों पर सख्ती जारी है। ऐसे में प्रशासन ने अब मसूरी आने वालों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है। अगर आप वीकेंड पर पहाड़ों की रानी मसूरी का रुख कर रहे हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए पर्यटक स्थलों पर वीकेंड में जुट रही भीड़ पर नियंत्रण को जिला प्रशासन ने इस मर्तबा मसूरी के लिए पर्यटकों की संख्या तय कर दी है। इस वीकेंड मसूरी में सिर्फ 15 हजार पर्यटक ही ठहर सकेंगे।
आपको बता दें कि मसूरी के लिए जारी गाइडलाइन में यह शर्त प्रमुखता से जोड़ते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन को इसका अनुपालन कराने के आदेश दिए गए। बीते पांच हफ्ते से चली आ रही व्यवस्था को बरकरार रखते हुए वीकेंड पर मसूरी आ रहे पर्यटकों के लिए 72 घंटे के भीतर की कोरोना की निगेटिव जांच रिपोर्ट, देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन और होटल बुकिंग की अनिवार्यता जारी रखी है। वीकेंड पर मसूरी में दुपहिया से प्रवेश पर रोक भी जारी है।जिलाधिकारी ने मसूरी में केवल 15 हजार पर्यटकों के ठहरने की शर्त जोड़ दी है।
इसके साथ ही जिलाधिकारी ने मसूरी, सहस्रधारा और गुच्चूपानी जैसे पर्यटक स्थल पर वीकेंड पर नदी, तालाब व झरनों में पर्यटकों का प्रवेश भी प्रतिबंधित कर दिया है। मसूरी के तमाम होटल, गेस्ट हाउस और होम स्टे में ठहरे पर्यटकों का रिकार्ड प्रशासन को उपलब्ध कराने को कहा गया है। मसूरी में करीब 350 होटल, लाज, गेस्ट हाउस और होम स्टे हैं, जिनमें 25 हजार पर्यटक ठहर सकते हैं। इसके साथ ही यहां एक हजार वाहनों की पार्किंग की क्षमता है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


