देहरादून
Big Breaking: देहरादून में ED की बड़ी कार्रवाई, इस कंपनी की 31 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज, जानें पूरा मामला…
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से बड़ी खबर आ रही है। ईडी ने देहरादून में पुष्पांजलि रियल एस्टेट डिफॉल्टर कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीम ने पुष्पांजलि रियलम्स एंड इंफ्राटेक लिमिटेड और उसके निदेशक राजपाल वालिया और उनकी पत्नी पर मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत 31 करोड़ 15 लाख की प्रॉपर्टी सीज की गई है। टीम अब आगे की कार्रवाई कर रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पुष्पांजलि रियल एस्टेट के संचालक दीपक मित्तल और उनकी पत्नी द्वारा देहरादून में फ्लैट अपार्टमेंट बेचने के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी के कई मामले थाना राजपुर में 2020 से लगातार दर्ज हो रहे हैं। दीपक मित्तल के खिलाफ थाना राजपुर और डालनवाला में कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें दर्जनों पीड़ित लोगों को फ्लैट अपार्टमेंट बेचने के नाम पर करोड़ों रुपए की धोखाधड़ी की जांच चल रही है।
गौरतलब है किमामले में पुलिस को आरोपियो के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग अपराध से संबंध होने के सबूत मिले हैं, हालांकि इस पूरे प्रकरण में फ्लैट और अपार्टमेंट बेचने के नाम पर 100 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी दीपक मित्तल अपनी पत्नी के साथ पिछले 2 साल से देहरादून से फरार दुबई में छिपा बैठा है। ईडी ने मामले में आज ( बुधवार 30 मार्च 2022) 31 करोड़ 15 लाख की प्रॉपर्टी सीज कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel