देहरादून
Energy Conservation Day: सीएम धामी ने यहां ऊर्जा दक्ष उपकरणों का किया अवलोकन, कही ये बात…
ऊर्जा संरक्षण दिवस पर ONGC, देहरादून में आज कई कार्यक्रमो का आयोजन किया गया । इन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रतिभाग किया । इस दौरान मुख्यमंत्री ने ऊर्जा संरक्षण पर आधारित 2023 के टेबल कैलेंडर का विमोचन करने के साथ ही ऊर्जा संरक्षण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत भी किया। साथ ही उन्होंने उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण एवं ओएनजीसी द्वारा आयोजित प्रदर्शनी में ऊर्जा दक्ष उपकरणों का अवलोकन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण के लिए सभी को सदैव प्रयास करने होंगे। ऊर्जा संरक्षण हमारी दिनचर्या का हिस्सा बनना जरूरी है। राज्य सरकार इकोलॉजी एवं इकोनॉमी में सतुंलन बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में पर्यटन एवं ऊर्जा के क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं। राज्य की अवधारणा में पर्यटन एवं ऊर्जा आर्थिकी के मूल आधार थे, इस पर राज्य सरकार विशेष ध्यान दे रही है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में विभिन्न जल विद्युत परियोजनाओं पर राज्य को जल्द मिले, इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अनुरोध किया गया है। इस अवसर पर सचिव ऊर्जा आर. मीनाक्षी सुंदरम, निदेशक उरेडा रंजना राजगुरू, अपर सचिव ऊर्जा डॉ. अहमद इकबाल, कार्यकारी निदेशक ओएनजीसीआईसाई.राम, उप महाप्रबंधक आरएस.नारायनी आदि उपस्थित थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel