देहरादून
एग्जाम: भयंकर गर्मी ने स्कूली बच्चों को सताया, भारी भरकम स्कूली बैग, फिर गर्मी का साया…
देहरादून। प्रचंड गर्मी स्कूली छात्र/छात्राओं की जमकर परीक्षा ले रही है। बावजूद इसके स्कूलों की टाइमिंग परंपरागत ही है। स्कूल प्रबंधन प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहे हैं।
देवभूमि उत्तराखंड के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में इन दिनों तापमान औसत से अधिक है। मैदानी क्षेत्रों में दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। 11 बजे के बाद गर्मी अपना असली रंग दिखा रही है। ये प्रचंड गर्मी स्कूली छात्र/छात्राओं की जमकर परीक्षा ले रही है।
कुछ प्राइवेट स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जा चुका है। इन स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र/छात्राओं को इससे राहत मिली है। जबकि कुछ प्राइवेट स्कूलों में यूनिट टेस्ट चल रहे हैं। उत्तराखंड बोर्ड से संबंधित सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश 25 मई से होगा।
इन स्कूलों के छात्र/छात्राओं की गर्मी और तीर्थ यात्रियों/ पर्यटकों की भीड़ जमकर परीक्षा ले रही है। स्कूलों की टाइमिंग परंपरागत होने से भी परेशानी हो रही है। यानि स्कूल सुबह सात/साढ़े बजे लग रहा है और छुटटी एक/डेढ़ बजे भरी दोपहरी में हो रही है। स्कूल प्रबंधन टाइमिंग को लेकर प्रशासन की गाइड लाइन का इंतजार कर रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

