देहरादून
Video: देहरादून में भीषण अग्निकांड़, यहां सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर हुआ जलकर खाक…
देहरादूनः राजधानी देहरादून से भीषण अग्निकांड की खबर आ रही है। रविवार को सुबह 10 बजे करीब थाना पटेल नगर क्षेत्र में सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने भयावह रूप ले लिया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
रविवार सुबह करीब 9:45 पर स्टोर की चौथी मंजिल पर आग लग गई और देखते पूरे स्टोर में आग की लपटें उठने लगीं। स्टोर में स्टाफ अपने काम पर लगा हुआ था, अचानक ऊपरी मंजिलों से धुंआ निकलने लगा। सूचना पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के पांच वाहनों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की। आग में सब कुछ जलकर खाक हो गया है।
आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग ने भीषण रूप ले लिया है, इलाके में धुंए का गुबार देखा जा सकता है। वहीं सुविधा डिपार्टमेंटल स्टोर में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। घटना में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ।
।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…
केदारनाथ धाम में बीपीसीएल अस्पताल का लोकार्पण, श्रद्धालुओं को मिलेंगी आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं…
सीएम धामी बोले- अनुभवों से होगा बेहतर नीति निर्माण…
हिमाचल और उत्तराखंड आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में एक दूसरे के अनुभवों का लेंगे लाभ…
उत्तराखण्ड के समस्त नगर निकायों में बुधवार को भी जारी रहा स्वच्छता अभियान…





















Subscribe Our channel
