देहरादून
बिग ब्रेकिंग: देहरादून डोईवाला में भीषण हादसा, चार लोगों की मौके पर मौत..
बिग ब्रेकिंग: देहरादून डोईवाला मणि माई मंदिर हाईवे पर भीषण हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हादसा गुरुवार देर रात करीब दो बजे हुआ।

बताया गया कि देर रात हाईवे पर एक तेल के टैंकर ने टेंपो ट्रैवलर को भीषण टक्कर मार दी। जिससे टेंपो ट्रैवलर पेड़ पर जाकर टकरा गया।
हादसे में टेंपो ट्रैवलर में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। देर रात सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन में फंसे शवों और घायलों को निकाला।

हादसे के बाद तेल टैंकर चालक फरार हो गया। सूचना पर नगर कोतवाल प्रदीप बिष्ट पुलिस क्षेत्राधिकारी आदि मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य किया।
डोईवाला कोतवाली पुलिस और हर्रावाला पुलिस के साथ सीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। दुर्घटना में मरने वालों की पहचान साबिर, लाडपुर(नजीबाबाद), इंतजार, ब्राह्मणवाला(देहरादून) मूलनिवासी हीरावली नगीना, शाकिब महमूदपुर, बिजनौर(उत्तर प्रदेश), मोहम्मद खालिद निवासी सैड़ा(बिजनौर) के रूप में हुई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel