देहरादून
FRAUD: परिवहन सचिव के जाली दस्तखत, अधिकारियों के कर दिए तबादले..
FRAUD
देहरादून। राज्य में फ़्रॉड गिरोह सक्रिय है। इस बात को झुठलाया नही जा सकता। फ़्रॉड इतने शातिर हो चुके हैं कि परिवहन सचिव के फर्जी साइन कर आरटीओ देहरादून औऱ उप आयुक्त सुधांशु गर्ग का तबादले का फर्जी आदेश जारी हो गया।
सोशल प्लेटफार्म पर आदेश के वायरल होते ही परिवहन महकमे के लोग सकते में आ गए। मामले में परिवहन सचिव ने पुलिस करवाई करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह फर्जी आदेश 19 जून को वायरल हुआ तब से परिवहन महकमे में हड़कंप मच रखा है।
आदेश में देहरादून आरटीओ दिनेश पठोई का तबादला सहस्त्रधारा रोड स्थित कुल्हान मुख्यालय में सहायक परिवहन आयुक्त के पद पर दिखाया गया है। जबकि दिनेश पठोई की जगह सुधांशु गर्ग को दर्शाया गया है।
आदेश के वायरल होते ही दोनों अधिकारियों ने इसकी जानकारी परिवहन मुख्यालय से ली तो पता लगा ऐसा कोई आदेश ही जारी नही हुआ।
मामले को संज्ञान में लेते हुए परिवहन सचिव शैलेश बगोली ने तत्काल शरारती तत्वों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी कर दिए हैं। गजब यह है कि पूरा आदेश हू ब हू असली शासन का लग रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
