उत्तराखंड
जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरते जाने के दिए निर्देश

उत्तराखंड: जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने जल जीवन मिशन के तहत वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित जुड़े विभिन्न प्रकरणों को लेकर आज जिला मुख्यालय में बैठक की अध्यक्षता करते हुए जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वीकृत पेयजल योजनाओं के लिए आवश्यक वन भूमि के हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया गया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वन भूमि हस्तांतरण के सभी लंबित प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए और पेयजल योजनाओं का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि वे आपसी समन्वय स्थापित कर वन भूमि हस्तांतरण से संबंधित सभी औपचारिकताएं शीघ्रता से पूर्ण करें अगर वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसे जिलाधिकारी को अवगत कराए जिससे उसके समाधान के लिए आवश्यक कारवाही की जा सके और जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को प्राप्त किया जा सके तथा प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। जिला अधिकारी ने कहा कि प्रशासन जिले के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों हेतु हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्रतिबद्ध हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में पर्यावरण संरक्षण के सभी मानकों का कड़ाई से पालन किया जाये ताकि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही वन भूमि संबंधी बाधाएं दूर हों सकें।
बैठक डीएफओ डीपी बलूनी, डीएफओ रविन्द्र पुंडीर, अधिशासी अभियंता जल संस्थान एलसी रमोला, देवराज तोमर, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम मधुकांत कोटियाल सहित विभिन्न अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
















Subscribe Our channel


