देहरादून
FRI: घूमने के लिए हो जाएं तैयार, फरवरी से खुल जायेगा एफआरआई, जानिए तारीख..
देहरादून। अगर आप घूमने का शौक रखते हैं तो अब देरी किस बात की, आपके सैर सपाटे के लिए एफआरआई ने अपने दरवाजे खोल दिए हैं। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते काफी लंबे समय से इसे पर्यटको के लिए बंद कर दिया गया था।
लेकिन हाल में ही राज्य एवं केंद्र सरकार के दिशा निर्देशानुसार संस्थान को 01 फरवरी से पुनः खोला जा रहा है। वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) देहरादून पर्यटकों एवं भ्रमणकर्ताओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र स्थल रहा है। यह संस्थान वानिकी शिक्षा एवं शोध का एक उत्कृष्ट केंद्र है। साथ ही यहां का मुख्यभवन एवं परिसर वर्षभर लाखों पर्यटकों एवं भ्रमणकर्ताओं को यहां भ्रमण करने के लिए आर्कषित करता है।
वर्तमान में कोविड-19 को देखते हुए प्रतिदिन 150 पर्यटक तथा 100 व्यक्ति भ्रमण करने वालों को एफआरआई कैंपस में अनुमति दी जा रही है। भविष्य में स्थिति को देखते हुए संख्या बढ़ाई जा सकती है। पर्यटकों हेतु कैंपस प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक तथा प्रातः भ्रमण हेतु सुबह 6 से 8 बजे तक खुला रहेगा। केवल ऑन लाइन पंजीकृत पर्यटक एवं भ्रमणकर्ता ही कैंपस में प्रवेश कर सकेंगे। सभी पर्यटक एवं प्रातः भ्रमणकर्ता अपना पंजीकरण संस्थान की वेबसाइट ऑन लाइन कर सकते हैं (वेबसाइट fri.icfri.gov.in) तथा प्रिंटआउट दिखाकर गेट पर पर्यटन शुल्क जमा कर सकते हैं। इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए www.fri.icfri.gov.in लॉगिन करें।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

