देहरादून
गौ यात्रा: सात दिवसीय गौ यात्रा के समापन पर सीए मोहन काला (CA Mohan Kala) ने दिया ये संदेश , सुने…
ऋषिकेश के श्रीराम गौधाम सेवा समिति की मेहनत रंग ला रही है। समिति द्वारा निकाली गई सात दिवसीय गौ बचाओ जन जागरण रथ यात्रा” का आज धूमधाम से समापन हो गया है। यात्रा के समापन समारोह पर समिति के संरक्षक सीए मोहन काला ने अपना अनुभव साझा किया। उन्होंने बद्री गाय के अस्तित्व पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर इनका संरक्षण नहीं किया गया तो आने वाले समय में ये गाय विलुप्त हो जाएगी। उन्होंने जल्द कुमाऊं मंडल में भी गौ यात्रा निकालने की बात कही।
समिति के संरक्षक मोहन काला ने कहा कि यात्रा के दौरान विशेषकर पहाड़ पर गौ माता की सबसे ज्यादा दयनीय अवस्था है। यात्रा के दौरान उनके अनुभव बेहतर रहे है। इससे उन्हें प्रदेश में गाय की स्थिति के बारें में पता चल सका। उन्होंने आम जन को गौ माता के संरक्षण के लिए जागरुक किया। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान वह कई गौ शालाओं में गए जहां उन्होंने देखा कि सुविधाओं की कमी है। सबसे ज्यादा बद्री गाय को लेकर वह चिंतित है। जैसी स्थिति है तो आने वाले 50 वर्ष में ये गाय विलुप्त हो जाएगी। क्योंंकि जब गाय दूध देना बंद कर देती है तो उन्हें सड़कों पर लावारिस छोड़ दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि इस यात्रा के द्वारा न सिर्फ उन्होंने आम जन को जागरुक किया है। बल्कि सरकार का भी इस ओर ध्यान आकर्षित किया है।
उन्होंने सरकार से इस ओर ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि गाय के संरक्षण के लिए जंगल के पास गौ शाला खोली जानी चाहिए जहां गौचर रखे जाएं। जो रोजाना गौ माता को वहां ले जाए और ले आएं। उन्होंने कहा कि सरकार को गौ माता के रख-रखाव की ओर ध्यान देना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गौमाता में स्वयं के पालन एवं संरक्षण का गुण है अगर उसके गौमूत्र और गोबर का सही तरह से उद्योग-उत्पादक के रूप में उपयोग की जाए तो गौमाता का सरंक्षण सरल और स्वयं हो जाएगा वहीं उन्होंने गढ़वाल मंडल में यात्रा के सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर कहा कि आने वाले समय में वह कुमाऊँ मंडल में भी गौ यात्रा निकाल लोगों को जागरुक करेंगे।
गौ यात्रा: सात दिवसीय गौ यात्रा के समापन पर सीए मोहन काला (CA Mohan Kala) ने दिया ये संदेश , सुने…

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम सीएम का संबोधन होगा लाइव…
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…




















Subscribe Our channel

