देहरादून
गौरव: एशियन कप विजेता शिवानी एक बार फ़िर सम्मानित, एक कार्यक्रम में हुई शामिल…
ऋषिकेश: अंतर्राष्ट्रीय मूक बधिर दिवस पर उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन और ऋषिकेश चैस क्लब के द्वारा एक दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में एशियन पदक विजेता (जू – जित्सु) शिवानी गुप्ता को मुख्य अतिथि हेतु आमंत्रित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम संयोजक शेर सिंह थापा ने शिवानी गुप्ता की जमकर तारीफ की।
आपको बता दें कि शेर सिंह थापा ने शिवानी गुप्ता को सम्मानित करते हुए कहा कि इस मंच पर एशियन चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करने और भारत को पदक दिलाने की खुशी में शिवानी को सम्मानित करते हुए हमें बड़ा गौरव महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिवानी योग नगरी के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वहीं इस अवसर पर कार्यक्रम में हमारी दुनिया चैरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष अशरफी राणावत, सरस्वती चौहान,अनीता तिवारी , उत्तराखंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन महासचिव दिनेश पैन्यूली , वायु सेना अधिकारी (सेवानिवृत्त) देवेश्वर प्रसाद रतूड़ी जैसे गणमान्य व्यक्ति एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel

