देहरादून
Good News: यहां इन पदों के लिए लगने जा रहा है रोजगार मेला, जानिए कैसे करें आवेदन…

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोना कहर के कारण लंबे समय से रोजगार मेले का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी हैं। राजधानी में लंबे इंतजार के बाद आगामी 10 सितंबर को क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेला लगने जा रहा है। जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में कार्यरत 16 कंपनियां प्रतिभाग करने जा रही है। इसमें ड्राइवर फार्मासिस्ट सेल्स एंड मार्केटिंग मैनेजर, क्वालिटी कंट्रोलर मशीन ऑपरेटर केमिस्ट और डिलीवरी बॉय के पदों पर भर्ती के लिए इंटरव्यू लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी इस मेले में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म ले सकते हैं।
बता दें कि रोजगार मेले में प्रतिभाग करने जा रही 16 कंपनियां अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य करती है। इसमें फार्माक्यूटिकल, मेडिकल और फूड डिलीवरी कारोबार से जुड़ी कंपनियां शामिल है जो कुल 317 अलग-अलग पदों के लिए युवाओं का साक्षात्कार लेंगी। इसके लिए 10 सितंबर को सुबह 10 से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले के तहत साक्षात्कार शुरू कर दिया जाएगा। अगर साक्षात्कार के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक होती है तो अभ्यार्थियों को प्रति घंटे के समय अंतराल पर कंपनी अनुसार कार्यालय में साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। जिसकी सूचना फ्री रजिस्ट्रेशन के समय या फिर विभागीय वेबसाइट के माध्यम से अभ्यार्थियों को दी जाएगी।
आपको बता दें कि इस मेले में प्रतिभाग करने के लिए इच्छुक अभ्यार्थी 3 सितंबर से लेकर 9 सितंबर तक सुबह 10 से लेकर शाम 4 बजे तक क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून पहुंच अपना पंजीकरण फॉर्म जमा करा सकते हैं। अभ्यर्थी पंजीकरण फॉर्म सीधे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय देहरादून से भी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही विभागीय वेबसाइट www.rojgar.uk.gov.in से भी आवेदन फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता है। गौरतलब है कि कोरोना संकट के चलते यह मेला बेरोजगारों के लिए काफी महत्वूपर्ण है। इन दिनों कई युवा रोजगार की तलाश में हैं। सक्षम और योग्य अभ्यर्थी इस रोजगार मेले का लाभ उठा सकते है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


