देहरादून
Good News: आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्र भी मशहूर दून स्कूल में कर सकेंगे पढ़ाई, बस करना होगा ये…

देहरादून: देश और उत्तराखंड का सबसे बड़ा और मशहूर द दून स्कूल जहां पढ़ना एक आम बच्चे के लिए किसी सपने से कम नही। ये सपना अब पूरा हो सकता है स्कूल प्रशासन ने आर्थिक रूप से कमजोर होनहार छात्रों के लिए छात्रवृत्ति का ऐलान किया है। जिसके लिए स्कूल ने द दून स्कूल स्कॉलरशिप एग्ज़ाम किया है। अपने सपने को पूरा करने के लिए इच्छुक छात्र को इंटरव्यू सहित तीन परीक्षाओं के दौर से गुजरना होगा। तीनों चरणों में खरा उतरने वाले को स्कूल में एडमिशन मिल जाएगा और उसकी पढ़ाई स्कॉलरशिप के द्वारा कराई जाएगी ।
वैसे तो मशहूर दून स्कूल का नाम लेते ही एक तरह से द्रोणाचार्य के गुरूकुल की याद आती है जहां सिर्फ अमीर लोगों के बच्चे ही पढ़ सकते हैं। लेकिन अब इस स्कॉलरशिप से उन प्रतिभावान विद्यार्थियों को मौका मिलेगा। जो देश का भविष्य संवार सकते हैं। प्रवेश परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें दो सेक्शन रखे गए हैं। पहला सेक्शन 40 अंक का होगा। इसके तहत 30 मिनट के भीतर स्थानीय भाषा में एक निबंध लिखना होगा। दूसरा सेक्शन 60 अंक का होगा, इसके लिए एक घंटा मिलेगा। इसमें 30 नंबर का एक निबंध लिखना होगा, 15 अंकों का एक काम्प्रिहेंसिव और 15 अंकों के लिए कक्षा छह के पाठ्यक्रम के आधार अंग्रेजी विषय के प्रश्न पूछे जाएंगे।
गौरतलब है कि स्कूल की ओर से शुरू की जा रही स्कॉलरशिप के लिए 2 अक्टूबर में पहले चरण की परीक्षा हुई है। इस परीक्षा को पास करने वाले छात्रों को दिसंबर में होने वाली मुख्य प्रवेश परीक्षा में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। तीनों चरण पास करने वाले छात्रों को उनकी जरूरत के अनुसार स्कॉलरशिप दी जाएगी। यह जरूरी नहीं कि हर छात्र की पूरी फीस माफ हो, छात्र की पारिवारिक पृष्ठभूमि एवं क्षमता को देखने के बाद स्कूल की कमेटी तय करेगी कि किस छात्र को कितनी स्कॉलरशिप देनी है। हालांकि कोरोना काल एवं परीक्षा का पहला साल होने के चलते पूरे देश में परीक्षा का आयोजन नहीं हो सका। अगले साल से परीक्षा पूरे देश में करवाए जाने की तैयारी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


