देहरादून
खुशखबरी: अगले पांच माह तक इन्हें मिलेंगे दो – दो हज़ार रुपए, आदेश जारी…

देहरादून: सीएम धामी ने आशा कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है। सीएम के ऐलान के बाद अब उत्तराखंड की सभी आशा कार्यकत्रियों और आशा फैसिलिटेटर को प्रोत्साहन राशि के रूप में पांच माह तक दो-दो हजार रुपए दिए जाएंगे। बुधवार को राज्य सरकार की ओर से इसके मद्देनजर जीओ जारी कर दिया गया है।
आपको बता दें कि सीएम ने कोविड महामारी से निपटने के लिए स्वास्थ्य क्षेत्र और इसमें कार्यरत कर्मियों के लिए 205 करोड़ रुपये से अधिक के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा कीथी। इस पैकेज से प्रदेश के 3 लाख 73 हजार 568 कर्मी लाभान्वित होंगे। इस पैकेज के तहत ही अब अगले 5 माह तक आशा कर्मियों को 2000 रुपए प्रतिमाह देने के आदेश जारी कर दिए हैं। पैकेज के तहत आगामी पांच महीने के लिए आशा एवं आंगनवाड़ी कर्मियों को दो-दो हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि लंबे समय से आशा कार्यकर्ता आंदोलन कर रही थी। कल शाम सीएम के आश्वासन के बाद प्रदेश में 30 दिन से चल रही आशाओं की हड़ताल खत्म हो गई है। खटीमा में विरोध-प्रदर्शन करने के बाद उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की प्रदेश अध्यक्ष कमला कुंजवाल के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मिला था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


