देहरादून
खुशखबरी: अब मुफ्त बनेगा आयुष्मान कार्ड, जल्द मिलेगी किडनी ट्रांसप्लांट सहित ये सुविधाएं…
देहरादून। सीएम धामी ने गुरुवार को आमजन को बड़ी सौगात दी है। सीएम ने आयुष्मान भारत योजना की तीसरी वर्षगांठ पर आयोजित ‘आरोग्य मंथन-3’ कार्यक्रम में कहा कि अब आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए कोई शुल्क नहीं देना होगा। सीएम ने कहा कि कुछ अस्पतालों ने समय पर भुगतान न होने की बात रखी है। उन्होंने कहा कि सात दिन में सभी अस्पतालों का भुगतान किया जाएगा। वहीं आयुष्मान योजना के तहत अब लाभार्थियों को गुर्दा प्रत्यारोपण की भी सुविधा मिलेगी। अगले कुछ वक्त में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी।
आपको बता दें कि आयुष्मान योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर आइएसबीटी के समीप एक होटल में आयुष्मान भारत आरोग्य मंथन-3 का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आजाद भारत में पहली बार इस तरह की योजना लाई गई है। जन स्वास्थ्य से जुडी इस योजना की पहुंच सीधा आम आदमी तक है। अस्पताल में कोई व्यक्ति भर्ती होता था तो पूरे परिवार की आर्थिकी बिगड़ जाती थी। व्यक्ति को अपनी जमीन, जेवर तक गिरवी रखने पडते थे। ऐसे में यह योजना असहाय, बेसहारा लोगों का सहारा बनी है। योजना की जो भी खामियां हैं उन्हें साथ मिलकर दूर करेंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने पर अब कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
इस दौरान राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुणेंद्र चौहान ने बताया कि आयुष्मान योजना के तहत अब लाभार्थियों को गुर्दा प्रत्यारोपण की भी सुविधा मिलेगी। अगले कुछ वक्त में इसकी शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों से सीधा जुड़ने के लिए एक और नयी पहल की जा रही है। आयुष्मान के तहत होने वाली बड़ी सर्जरी पर राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण का एक प्रतिनिधि उनसे मिलने जाएगा। ‘गेट वेल सून’ का कार्ड उन्हें दिया जाएगा। वहीं स्वस्थ होने पर उनसे उपचार एवं देखभाल पर उनसे फीडबैक भी लिया जाएगा। वहीं, अस्पताल के प्रतिनिधियों ने आयुष्मान योजना के तहत हड्डी रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग समेत कुछ अन्य पैकेज में संशोधन, सीजीएचएस रेट लागू करने, अनस्पेसिफाइड पैकेज के लिए त्वरत अनुमति आदि की मांग की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…
मुख्यमंत्री ने 1035 सहायक अध्यापकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, शिक्षा के स्तर को नई मजबूती…




















Subscribe Our channel