देहरादून
Good News: उत्तराखंड में 10 हज़ार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी, ऐसे मिलेगी नौकरी…
देहरादून: उत्तराखंड में जल्द ही हज़ारो बेरोजगारो को रोजगार मिलने की उम्मीद बढ़ गई है । राज्य सरकार कैंपा के तहत 10 हजार बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की तैयारी कर रही है। कैंपा के तहत राज्य सरकार ने केंद्र सरकार से बजट की डिमांड की है। ये बजट पास हो गया है उम्मीद है जल्द ही युवाओं को नौकरी की सौगात मिल जाएगी।
सीएम धामी चुनाव से पहले युवाओं को रोजगार का वादा कर चुके हैं। ऐसे में सरकार ने कवायद तेज कर दी है। सरकारी पदों के लिए लागतार भर्ती का ऐलान हो रहा है तो वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में युवाओं को रोजगार देने और वन्यजीवों के साथ ही वन संरक्षण को तरजीह देने के लिए उत्तराखंड वन विभाग ने केंद्र की मदद से 10 हजार युवाओं को रोजगार देने का कार्यक्रम तय किया गया।
अब बजट पास होने के बाद गांवों में युवाओं को रोजगार देने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर युवाओं को चिन्हित किया जाएगा। उसके बाद इनकी जिम्मेदारी वनों के संरक्षण से लेकर वन्य जीवों और मानव संघर्ष को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने के लिए होगी। इसको लेकर वन विभाग ने अपनी कार्य योजना तैयार की है और युवाओं को रोजगार देने की भी कोशिश की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…
हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…





















Subscribe Our channel
