देहरादून
Good News: देहरादून वालों पर इनामों की बरसात , LED TV, स्कूटी जैसे कई बड़े इनाम जितने का मौका…
देहरादून: कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए प्रोत्साहित करने को लेकर कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं और इनाम दिए जा रहे हैं। ऐसा ही अब देहरादून में देखने को मिल रहा है। यहां सोमवार से कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर लक्की ड्रा शुरू किया गया है। जिसके तहत वाशिंग मशीन, स्मार्ट फोन, टैबलेट, माइक्रोवेव अवन, किचन एप्लाइंसेस, ट्रैक शूट, जूते, फूड प्रोसेसर, इलेक्ट्रिक स्कूटी, एलईडी टीवी विद साउंड सिस्टम, डबल डोर रेफ्रिजेरेटर जितने का मौका है। इसके लिए जिले के सभी कोविड-19 टीकाकरण केंद्रों के प्रभारी व कार्यरत टीम को जारी दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है।
आपको बता दें कि इसका लाभ उन व्यक्तियों को मिलेगा, जो 18 अक्टूबर से दो नवंबर के बीच टीके की दूसरी डोज लगवाएंगे। हालांकि, लकी ड्रा योजना में सिर्फ देहरादून जिले के निवासी शामिल हो सकते हैं। लकी ड्रा का आयोजन भी तीन बार किया जाएगा। इसमें साप्ताहिक आधार पर पहला ड्रा 23 अक्टूबर व दूसरा 30 अक्टूबर को निकाला जाएगा। इसके बाद मेगा लकी ड्रा धनतेरस के दिन निकाला जाएगा। लकी ड्रा में भाग लेने के लिए नागरिकों को किसी भी तरह की परेशानी उठाने की जरूरत नहीं है।
वह जिले के जिस किसी भी टीकाकरण केंद्र पर जाएंगे, वहां टीका लगाने के दौरान उन्हें एक पर्ची दी जाएगी। इस पर नाम, मोबाइल नंबर व आधार नंबर दर्ज करना होगा। लकी ड्रा के दिन जिस भी व्यक्ति के नाम की पर्ची खुलेगी, उसे इनाम पाने के लिए अगले दिन बुला लिया जाएगा। ऐसे में उम्मीद जताई कि टीकाकरण मेले को लकी ड्रा से जोड़ने पर इसके बेहतर परिणाम सामने आएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का भव्य विमोचन…
Polynion Explained: Everything You Need to Know Before Getting Started
डीएम सविन बंसल की कार्यशैली को जनसमर्थन, लापरवाही पर कार्रवाई, जनता का भरोसा मजबूत…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
होटल में निवेश के नाम पर 2 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज…




















Subscribe Our channel
