देहरादून
अच्छी खबर: लच्छीवाला फ्लाईओवर पर ट्रायल शुरू, जल्द शुरू होगी आवाजाही। जानिए फ्लाईओवर की खूबियां….

डोईवाला: देहरादून से आने जाने वालों के लिए रविवार का दिन बड़ी राहत की खबर लेकर आया है। अब आने जाने वाले वाहनों को डोईवाला में लगने वाले जाम से नहीं गुजरना होगा क्योंकि देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर बने लच्छीवाला फ्लाईओवर ब्रिज को जल्द वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा।
फ्लाईओवर निर्माणाधीन कंपनी एटलस ने फिलहाल फ्लाईओवर को ट्रायल के रूप में शुरू किया है। अभी यहां सिर्फ सिंगल लेन से गाड़ियों की आवाजाही को शुरू कराया गया है। लच्छीवाला फ्लाईओवर को लेकर लोगों में लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई थी।
इस फ्लाईओवर ब्रिज पर आवाजाही शुरू होने से आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिलेगी। देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। देहरादून-हरिद्वार हाईवे का काम तेजी से चल रहा है। कुंभ से पहले सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता कर दिया जाएगा। इसी के तहत लच्छीवाला में फ्लाईओवर ब्रिज को बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक अभी फिलहाल इस फ्लाईओवर ब्रिज पर एक सप्ताह का ट्रायल किया जा रहा है। बाईपास पर अभी सिर्फ देहरादून से आने वाले ट्रैफिक के लिए खोला गया है। जो वाहन हरिद्वार और ऋषिकेश से आएंगे, उन्हें डोईवाला होते हुए एंट्री लेनी होगी। लच्छीवाला फ्लाईओवर से बने इस बाईपास से लोगों को लगभग तीन किमी की दूरी कम तय करनी पड़ेगी।
महाकुंभ के दृष्टिगत नेशनल हाईवे को पूरी तरह से तैयार करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी के चलते लच्छीवाला में फ्लाईओवर बनाया गया है ताकि देहरादून-हरिद्वार हाईवे को आए दिन लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
निर्माणाधीन कंपनी एटलस के एचआर हेड लोकेश देशवाल ने कहा कि हमें ट्रायल के अच्छे रिजल्ट आने की संभावना है। समय पर पूरा हाईवे तैयार कर दिया जाएगा। हम सभी व्यवस्थाओं को पुख्ता करने पर ध्यान दे रहे हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 उत्तराखंड टुडे के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 उत्तराखंड टुडे के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
खटीमा एकलव्य आवासीय विद्यालय के विस्तार एवं सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार देगी 10 करोड़ रुपये…
स्वतंत्रता दिवस पर सूचना एवं लोकसंपर्क विभाग में ध्वजारोहण…
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात…
उत्तराखंड सरकार और भारत सरकार के बीच हुआ करार,उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाओं में होगा विस्तार
मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व सीएम खण्डूड़ी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि…





















Subscribe Our channel


